रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़) :– प्रखंड के शहरग्राम गांव के समीप मंगलवार को दोपहर 12 बजे लगी भीषण आग। शहरग्राम गांव के लोगो को खबर मिलने तक वहां के गांव के गरीब लोगो ने गांव से काफी दूर स्थित जंगल के पेड़ से टूटे हुए, छोटे छोटे लकड़ी को चुन चुन के जमा कर, ला के रखा था जो इस भीषण आग में जल कर राख हो गया साथ ही कुछ पशु – पक्षी भी घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां के कुछ लोगो ने बताया कि वहां स्थित एक पेड़ के नीच बैठ कर कुछ अज्ञात लोग रोज दोपहर को शराब, गांजा इत्यादि पीने आते है और आज भी उसी जगह से आग उत्पन हुआ है और वहां वे लोग उपस्थित थे इस से साफ ये साबित होता है की ये काम उन्हीं लोगों ने मिल कर किया है जिस से सारा गांव के लोग परेशान हो तथा आग लगने के पश्चात ही वे लोग भाग गए । फिर शहरग्राम गांव के निवासी गोलू मड़ैया , बोलो राम कुमार साहा, नंदलाल साहा, पूनम देवी , नागेंद्र साहा के साथ दर्जनों लोगों के बदौलत गांव में पानी की समस्या के कारण देशी जुगाड़ लगा कर आग को नियंत्रित में लाया। जिस से बगल में स्थित गेहूं का फसल भीषण आग में जल के राख होने से बाल– बाल बचा।










