इंसानियत फाउंडेशन का एक ही मकसद, ना कोई त्यौहार, पर्व सिर्फ इंसानियत।
बजरंग पंडित
पाकुड़ इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों लगातार असहाय जरूरतमंदो क़ो अपना खून दान करते आ रहे है और समाज मे एक अलग पहचान बनाया है जिनका सिर्फ और सिर्फ मदद करना होता है | पाकुड़ मे ही बल्की बंगाल, बिहार, मे भी रक्त की कमी क़ो इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पुरा किया जाता है | सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ मे भर्ती थैलीसीमिया पीड़ित आरील शेख उम्र 8 उसे ए पॉजिटिव, तमन्ना यास्मीन उम्र 6 वर्षी, पाली के बुजुर्ग मो. शेख उम्र 55 हीमोग्लोबिन कम उसे बी पॉजिटिव रक्त कि अति अवश्यकता रही है सभी परिवार के परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन मे मदद कि गुहार लगाई | सूचना के आधार पर अध्यक्ष बानिज और कोषाध्यक्ष फरजन दोनों ने रक्त वीरों से वार्तालाप क़र पाकुड़ रक्त अधिकोष ले जाने का पुरा व्यवस्था किया एवं बारी बारी से रक्तदान किया | सनवर शेख बी वासिकुल सालाफी ए पॉजिटिव, सोएब शेख ओ पॉजिटिव डाइलेसिस पेसेंट एक खातून क़ो,सेहबू शेख ए रक्तदान किया | इंसानियत फाउंडेशन के समूह संचालक सद्दाम हुसैन और उप सचिव आसादुल का कहना है की हमलोगो का जागरूकता प्रोग्राम असर धीरे धीरे दिख रहा है | मौक़े पर अध्यक्ष बानिज शेख, कोषाध्यक्ष फरजन शेख, तालीम शेख, कर्मचारी नवीन कुमार, पियूष मौजूद रहा है |





