सतनाम सिंह
पाकुड़ । जिले के सभी योग्य लाभुकों को ससमय खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जनवितरण प्रणाली व्यवस्था आदि को दुरुस्त करने, उद्देश्य से
उपायुक्त वरूण रंजन के द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में 4/2003 अलीमुद्दीन अंसारी, तालझारी,10/1992 हरिहर ठाकुर, माहुलबोना पीडीएस दुकानों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा दिए गए। उपयुक्त ने सभी को दुकान क बाहर लाभुकों की सूची लगाने, सूचना पट्ट में फोर्टिफाइड चावल को लेकर जागरूकता, जनशिकायत पंजी रखने, मुफ्त राशन वितरण की जानकारी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। उपयुक्त ने मार्च तक का खाद्यान्न एक सप्ताह के भीतर वितरण करने, को कहा।मौके पर लाभुकों से भी उपायुक्त ने फीडबैक लिया ।उपायुक्त ने बताया कि
जिला में कुल 60 जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसके लिए 15 टीम का गठन किया गया था।
मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, लिट़्टीपाड़ा एमओ समेत अन्य उपस्थित थे।
















