सतनाम सिंह
पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में क्षेत्र के थाना प्रभारियों एवं पुलिस निरीक्षकों के साथ मासिक अपराध की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अपराध रोकने को लेकर कई निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिए। एसडीपीओ ने बारी-बारी से सभी थाना प्रभारियों से उनके थाना में होनेवाले अपराध एवं अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखने, सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। जिससे अपराध एवं अवैध कारोबार नकेल कसा जा सके ।
उन्होंने थाना प्रभारियों को समय-समय पर वाहन चेकिंग करने, अपराधियों की सूची बनाकर उन पर नजर रखने, सत्यापन समेत कई दिशा निर्देश दिए । मौके पर पाकुड़ नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, लिट्टीपाड़ा पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभार पुलिस निरीक्षक उमाशंकर, मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू भारती, माल पहाड़ी ओपी प्रभारी आशीष कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी संतोष कुमार, हिरणपुर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज
शिमलंग थाना ओपी प्रभारी सत्यदेव कुमार आदि उपस्थित थे।








