राजकुमार भगत
पाकुड़। सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव में 267 करोड़ की लागत से बन रहे मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण सूबे के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम व उपायुक्त वरुण रंजन ने किया। मंत्री ने कार्यस्थल का जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया। मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना से पाकुड़ और हिरणपुर के ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति किया जाएगा। इस योजना अंतर्गत पाकुड़ प्रखंड के 69,311 घरों में एवं हिरणपुर प्रखंड के कुल 20699 घरों में नल जल के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध होगी। पाकुड़ प्रखंड के 3,52,100 आबादी इस योजना से लाभान्वित होंगे। वहीं हिरणपुर प्रखंड के 105000 आबादी इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेयजल संकट को दूर करने के लिए कृत संकल्पित है राज्य सरकार विकास और कल्याणकारी कार्य के अलावा लोगों को जल संकट से जूझना नहीं पड़ेगा । योजना का कार्य एलएनटी कंपनी के द्वारा किया जा रहा है और कंपनी 33 महीने पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सहायक अभियंता अभिजीत कुमार, कनीय अभियंता दिनेश मंडल, जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा, रितेश कुमार, इमरान आलम, एलएनटी कंपनी के घनश्याम सेन, जनसंपर्क विभाग से भूषण कुमार, दादपुर पंचायत के मुखिया बड़की हेम्बम समेत अन्य उपस्थित थे।







