Search

May 17, 2026 1:46 pm

अरुणिता बागे बनी लिट्टीपाड़ा के थाना प्रभारी

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

संवाददाता प्रशांत मंडल

संतोष कुमार के तबादले के बाद लिट्टीपाड़ा थाना में पहली बार शनिवार को महिला थाना प्रभारी के रुप में अरूणिता बागे योगदान दी। उन्होंने 23वे थाना प्रभारी के रुप पदभार ग्रहण किया। अरुनिता बागे 2018 बैच के दारोगा हैं। उन्होंने इससे पूर्व पाकुड़ मुफसिल थाना में बतौर जेएसआई लगातार ढाई वर्षों तक सेवा दिया है। उन्होंने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि लिट्टीपाड़ा में कोई भी अवैध कार्य चलने नहीं दिया जाएगा। अवैध कार्यों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।अवैध कार्य करने वाले को बख्शे नहीं जाएंगे।चिन्हित कर उन सभी पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व अपराध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना ही पहली प्राथमिकता होगी।

IMG 20230311 WA0062

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!