सतनाम सिंह
पाकुड़। सुव्यवस्थित शासन व्यवस्था के दृष्टिकोण से एसपी पी जनार्दन के निर्देश पर जिले भर के थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। लगभग थाना प्रभारी अपनी-अपनी कमान संभाल लिया है। तेज तर्रार संतोष कुमार को महेशपुर थाना प्रभारी बनाया गया,बंगाल सीमा के काफी समीप होने से हमेशा एक चुनौती बनी रहती है,इसलिए एक अनुभवी तेज तर्रार थाना प्रभारी को महेशपुर का कमान दिया गया है, नए थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जुआ, शराब, अवैध लॉटरी, गांजा भांग, पशु तस्कर पर उनकी कड़ी निगाहें रहेगी। किसी भी सूरत में इन्हें पनपने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों के साथ महेशपुर थाना हमेशा तत्पर रहेगा, शांति कायम रखना हमारा फर्ज है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ अपनी कार्य को करें । किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना एवं सहायता के लिए महेशपुर थाना हर समय हमेशा तत्पर है। आप जुल्म की दुनिया के दलदल में ना फंसे। कानून संगत कार्य करें। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आपकी सेवा में तत्पर हूं किंतु क्राइम से किसी भी प्रकार की समझौता नहीं होगी।







