Search

May 17, 2026 12:40 pm

एमआर कैम्पन के सफल संचालन को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

एमआर कैंपेन के सफल संचालन हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में आयोजित किया गया।बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष टुडू , बीईईओ प्रकाश मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में आगामी 12 अप्रैल से शुरू होने वाले एमआर कैंपेन को सफल बनाने के लिए चर्चा किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष टुडू ने बताया की मीजल्स एवं रूबेला बीमारी से बचाव हेतु प्रखंड के सभी 9 माह से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को एमआर का टीका लगाया जाएगा।उन्होंने बताया मीजल्स एवं रूबेला बीमारी को भारत सरकार 2023 तक खत्म करने हेतु प्रतिबद्ध है। इसके लिए लक्षित समूह के बच्चों को एमआर टीकाकरण अभियान के तहत एक डोज़ टीका लगाया जाएगा।साथ ही अभियान से जुड़े मिक्रोप्लानिंग,प्रशिक्षण, निगरानी, मीटिंग, विभागों में आपसी समन्वय, शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करने पर बिंदुवार चर्चा की गई।बैठक में बीडीओ ने बताया कि कैंपेन संबंधित माइक्रोप्लान बनाने प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी विद्यालयों के प्रिंसिपल एवं नोडल को प्रशिक्षित करने स्वास्थ्य विभाग के कर्मी जैसे एएनएम एवं ,सहिया को ट्रेनिंग देने, सभी शिक्षकों, ग्राम प्रधान, मुख्य सचिव वार्ड मेंबर का प्रशिक्षण करते हुए उनका सहयोग लेने एवं लोगों को जागरूक एवं अवगत कराने से संबंधित बिंदुवार चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रखंड के 40,600 लक्षित समूह के बच्चों को टीका करने का लक्ष्य रखा गया है।मौके पर डब्लूएचओ के एस.एम.ओ डॉ शिरीष,ओमप्रकाश पाण्डेय, सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

IMG 20230313 WA0084

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!