Search

May 17, 2026 11:54 am

प्यार के चक्कर मे आशिक गया सलाखों के पीछे,नाबालिग लड़की को भगाने के चक्कर मे पुलिस ने किया गिरफतार

पाकुड़…

सतनाम सिंह

पाकुड़ के हिरणपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी युवक सुबल मण्डल को शनिवार देरशाम गिरफ्तार किया। वही अपहृत लड़की को भी बरामद किया गया। इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने बीते बीते शनिवार को मामला दर्ज कराया था,पीड़िता लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि बीते 10 मार्च सुबह को पुत्री पढ़ने के लिए विद्यालय गई थी। इसके बाद शाम तक घर वापस नही लौटी। इसको लेकर काफी खोजबीन करने बाद भी लड़की नही मिल पाई।

मामले को लेकर हिरणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
वही लड़की को बरामद कर सीडब्ल्यूसी पाकुड़ के हवाले कर दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!