राजकुमार भगत
पाकुड़ । आलम ए इस्लाम का पवित्र महीना रमजान इसी मार्च महीना के आखरी सप्ताह में शुरू होना है । इसको लेकर बाजार में सरगर्मी बढ़ी है । जिसमे मुस्लिमधर्मालम्बी एक माह तक विषेश रोजा रखते हैं व नामाज़ अदा करते है ।इसी माह मस्जिदों में बिशेष नामाज़ तराबीह अदा की जाती है जो हाफिज कुरान होते है। वही तराबीह की नामाज़ पढ़ाते है। नामाज़ तराबीह को लेकर गत सोमबार देर शामहरिण डांगा बाजार स्थित जामे अतहरिया मस्जिद में एक अहम बैठक अब्दुल कयूम की अध्यक्षता में की गई।जिसमें मस्जिद कमिटी के अधिकारी ,सदस्य व नमाज़ी ने शिरकत की। तमाम लोगो की उपस्थिति में सर्वमत से भागलपुर सिमरिया के हाफिज अब्दुल गफ्फार के नाम पर सहमति बनी ।साथ ही रमजान के मौके पर साफ सफाई आदि पर चर्चा हई । मस्जिद के सचिव शब्बीर अंसारी ने बताया कि हर साल रमजान माह में तराबीह की नामाज़ होती है । हाफिज अब्दुल गफ्फार साहब इससे पहले भी मस्जिद में नामाज़ तराबीह पढ़ा चुके है। उन्होंने कहा कि 21 दिवसीय तराबीह नामाज़ में मोकम्मल कुरान पाठ किया जाता है । मुसलमानों के लिए रमजान महीना पवित्र माह है। जिसमें लोग नामाज़ रोजा के साथ तराबीह की नामाज़ भी अदा करते है । चांद नज़र आने के बाद नामाज़ तराबीह का आगाज़ होता है। मौके पर मस्जिद के सदर मो नजरुल ,सचिव सब्बीर ,मिकाइल फिरदौश ,आफताब आलम ,इमरान आलम ,जुल्फेकार ,अयूब ,राशिद अंसारी ,जहांगीर ,कयूम आलम,अरशद ,मुन्ना ,






