रणधीर वर्मा ट्रॉफी टूर्नामेंट
अमरेन्द्र सिंह “बिट्टू”
गोड्डा : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय गांधी मैदान पर आयोजित रणधीर वर्मा ट्रॉफी के तीसरे दिन बुधवार को गिरिडीह ने हजारीबाग को 7 विकेट से पराजित किया। हजारीबाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा 48 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। हजारीबाग की ओर से मणिकांत ने 124 गेंद पर शानदार 121 रन बनाया। मणिकांत के शतक के अलावे निशांत ने 27 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नही चल सके जिस कारण हजारीबाग की टीम सिर्फ 219 रन ही बना सकी। गिरिडीह के साकेत केडिया ने 3 विकेट प्राप्त किया। जवाब में गिरिडीह की टीम ने चौथे विकेट की नाबाद 161 रन की साझेदारी की बदौलत 44.4 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। गिरिडीह की ओर से कुमार अंकित ने शानदार नाबाद 101 रन एवं महेंद्र प्रजापति ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुमार अंकित को अंपायर राजेश्वर सिंह के द्वारा ट्रॉफी एवं 1000 की नगद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर रणजी टीम सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन सुब्रतो दास, अंपायर संजीव रंजन, स्कोरर अमित तिवारी, अमित बोस, मिर्जा सब्बीर, मोहम्मद किरमान, संजीव कुमार, शाहिद अफरीदी, मनोज अकेला, सनोज कुमार, विनीत, विजय, सूरज, सन्नी, प्रकाश, मोनू उपस्थित थे।






