राजकुमार भगत
उपायुक्त के निर्देश के अलोक में सिलबंद क्रशर का जाँच गुरुवार को अनुमण्डल पदाधिकारी हरिवंश पंडित के नेतृत्व में जिला खनन टास्क फोर्स की टीम द्वारा किया गया। इस जिला खनन टास्क फोर्स की टीम में जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह, खान निरीक्षक पिंटु कुमार, अंचलाधिकारी महेशपुर रितेश जयसवाल एवं थाना प्रभारी रद्दीपुर के द्वारा महेशपुर अंचल के रद्दीपुर में सभी 18 सिलबंद क्रशर की जाँच की गई। जाँच में सभी बंद पाया गया।







