*बिक्की सन्याल*
पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाडेरकोला पंचायत में शुक्रवार को बीमा क्लेम/दावा जागरूकता दिवस का विशेष बैठक किया गया। इस बैठक में पाडेरकोला पंचायत में गठित नारी शक्ति आजीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़े सभी महिला समूह की दीदी भाग लिए। इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमार दिवेश द्विवेदी ने दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी महिला एवं पुरुष जो 18 बर्ष से 70 बर्ष के आयु के है उन्हें अपने बैंक पासबुक से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कराने के लिए प्रेरित किया। लुखी आजिविका SHG की एक सदस्य जिनका पति लखिन्द्र मड़ैया का देहांत हो गया था उनको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत JRG बैंक पाडेरकोला के शाखा प्रबंधक के द्वारा उनके बैंक खाते में 2 लाख रुपये भुगतान किया गया साथ ही आज के बीमा जागरूकता शिविर में डमी चेक द्वारा लाभुकों को सांकेतिक रूप से दिया गया। मौके पर पाडेरकोला पंचायत के मुखिया सुस्मिता मुर्मू, CLF अध्यक्ष सावित्री टुडू, शाखा प्रबंधक JRGB पाडेरकोला मनीष कुमार सिंह, जेएसपीएलएस के बीपीएम प्रदीप कुमार, बीपीओ राजेश कुमार, पाकुड़ जेएसपीएलएस YP अनुराग केरकेट्टा, CC संजय मंडल, PRP सुभाष साहा आदि उपस्थित थे।







