सतनाम सिंह
पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत तलवा पावर हाउस के सामने बेल पहाड़ी मिशन रोड में एक घर में 32 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी पुलिस बरामद किया। जानकारी के अनुसार महिला का पूर्व में दो विवाह हुआ था जिसमें पहले पति से 1 पुत्र और दूसरे पति से तीन पुत्री है। महिला अकेली उस घर में रहा करती थी। दोनों परिवार से कोई संबंध नहीं था ।ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पाकुड़िया पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची शव को कब्जे में कर कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु पाकुड़ भेज दिया। थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि ग्रामीणों के सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचने के बाद घर के बाहर से ही दुर्गन आ रहा था।प्रथम दृष्टया घटना हत्या का प्रतीक होता है शायद दो-तीन दिन पहले घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि घटना में हत्या करने के पीछे क्या कुछ वजह है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है मामले की बिंदुवार जांच जारी है।












