Search

May 17, 2026 6:37 am

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तरफ से पांच दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।



सतनाम सिंह

माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बालकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में 18 मार्च 2023 से 23 मार्च 2023 तक कार्यालय दिवस एवं कार्यालय अवधि के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की ओर से पांच दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन मोटर वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों के लिए किया जाना निर्धारित है इस बारे में डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि मोटर वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों में आम जनों को त्वरित लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय झालसा रांची के द्वारा इस विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष लोक अदालत में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के न्यायालयो में लंबित मोटर वाहन दुर्घटना वाद के मामले निष्पादित किए जाएंगे ।इस विशेष लोक अदालत हेतु गठित पीठ के द्वारा मामलों का निष्पादन पक्षकारों के आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा इसके लिए संबंधित बीमा कंपनियों के पदाधिकारियों को पत्र निर्गत कर सूचना दी गई है। बीमा कंपनियों के विद्वान अधिवक्ता एवं वादकारियो के विद्वान अधिवक्ता के साथ मीटिंग कर मामलों के चिन्हित की प्रक्रिया डालसा पाकुर द्वारा की जा रही है जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू ने आम जनों पक्षकारों ,विद्वान अधिवक्ताओं, समाजसेवियों ,बुद्धिजीवियों ,मीडिया बंधु ,साथी ही पीएलबी को अपील किया कि अपने स्तर से अपने अपने क्षेत्रों में इस विशेष लोक अदालत के बारे में आम जनों एवं पक्षकारों को जागरूक करें ताकि झालसा रांची के द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाया जा सके।

IMG 20230318 WA0022
IMG 20230318 WA0023

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!