‘
राजकुमार भगत
पाकुड़। शनिवार को नगर परिषद के तत्वाधान में वार्ड विकास केंद्र, कालीतल्ला ,वार्ड नं 08 के सभागार में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान टीम के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय स्वच्छ उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेस यादव, नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा तथा वार्ड पार्षद राणा ओझा , नगर प्रबंधक रोहित गुप्ता एवं नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का में स्वच्छता अभियान में महिलाओं को नेतृत्वकर्ता की भूमिका में लाने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार द्वारा महिलाओं के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान की श्रंखला को स्वच्छोत्सव 2023 के नाम से शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत देश भर की वैसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने स्वच्छता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है।बताया कि 30 मार्च के पूर्व स्वच्छता मशाल यात्रा भी निकाली जाएगी। कहा कि महिलाएं हमेशा से स्वच्छता की सर्वश्रेष्ठ अभिकर्ता रही हैं, किंतु उन्हें स्वच्छता के नेतृत्वकर्ता की भूमिका में लाने की जरूरत है।








