आयोजकों समेत महिला व बच्चों ने खेले अबीर गुलाल
पाकुड़ सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत कोयला मोड में शनिवार को शुरू हुए श्री श्री राधा कृष्ण लीला संकीर्तन अष्ट प्रहर व्यापी की रविवार समाप्ति के बाद श्री श्री राधा कृष्ण लीला कीर्तन के आयोजकों ने जमकर खेले अबीर और गुलाल क्षेत्र भ्रमण कर कीर्तन गाते हुए मोहल्ले की परिक्रमा कर वापस स्थल पहुंचे । अध्यक्ष रामजय मंडल ने कहा समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से श्री श्री राधा कृष्ण लीला कीर्तन अष्ट प्रहर व्यापी की सफल आयोजन के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ मुहल्ले समेत क्षेत्र का भ्रमण अबीर गुलाल खेलते हुए हम लोग कर रहे हैं । उन्होंने कहा शनिवार पूरी रात राधा कृष्ण की लीला पर स कीर्तन हुआ श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद उठाया ।पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से आई पापिया दास ने पूरी रात अपने आशिश वचन से धर्मावलंबियों श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया । मौके पर अध्यक्ष राम जय मंडल सचिव संतोष ठाकुर कोषाध्यक्ष पंचानन सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल खेलते हुए मोहल्ले का भ्रमण किया ।






