Search

May 17, 2026 4:01 am

एबीवीपी के प्रयास से मोतीउर रहमान ने किया रक्तदान



राजकुमार भगत

पाकुड। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आग्रह पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र मतिउर रहमान नें हिरणपुर निवासी एक गर्भवती महिला के लिए रक्तदान किया। ज्ञात हो कि अभाविप के नगर सह मंत्री सोनू कुमार को महिला के परिजनों ने संपर्क कर रक्त की आवश्यकता की सूचना दी थीं। जिसके बाद विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बम भोला उपाध्याय के आग्रह पर मतिउर ने पाकुड़ नगर स्थित रक्तदान अधिकोष में आकर रक्तदान किया। अभाविप के जिला संयोजक बम भोला उपाध्याय ने बताया कि मतिउर नवोदय विद्यालय में उनके सहपाठी रहे हैं साथ ही इससे पहले भी वह कई बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका यह प्रयास समाज के युवाओं को समाज की सेवा करने की प्रेरणा देगा। वही रक्तदान करते हुए मतिउर ने बताया कि उन्हें खुशी होती है कि जब उनका रक्त किसी के जीवन को बचाने के काम आता है। समाज के प्रति भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर आने पर बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

IMG 20230321 WA0012

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!