Search

May 17, 2026 2:59 am

रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रांगण में की गई है



हेमंत हांसदा

पाकुड़िया थाना प्रांगण में रामनवमी त्योहार को लेकर सोमवार को थाना शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अभिषेक राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में मौजुद अंचलाधिकारी किरण डांग एवं थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मनाये। प्रखंड के सभी वर्गों के लोग कोई भी त्योहार अबतक आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाते आ रहे है और इस त्योहार को भी सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए। अखाड़ा जुलूस पूर्व की तरह निर्धारित रूट पर ही निकाली जाएगी। जुलूस में भड़काव भाषण व गाना न बजाया जाय,किसी भी तरह की अफवाह न फैलाया जाय। बैठक में थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करने,हेलमेट पहनकर ही मोटरसाइकिल चलाने, साइबर अपराधियों का चंगुल में फंसने से बचने का अपील किया। बैठक में रामनवमी समिति के अध्यक्ष शंभू भगत,सचिव तारक साव,कोषाध्यक्ष विजय भगत,सांसद प्रतिनिधि खुरशेद आलम,झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,हाजी सौकत अली, लाल मोहम्मद अंसारी,शिव प्रसाद भगत,मुकेश यादव आदि दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

IMG 20230321 WA0015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!