Search

May 17, 2026 2:59 am

बाल संरक्षण समिति की बैठक में बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रमपर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।



हेमंत हांसदा

पाकुड़िया प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को चाइल्डलाइन सलाहकार बोर्ड सह प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक उप प्रमुख अर्चना देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। बैठक में बाल संरक्षण जैसे बाल तस्करी, बाल विवाह , बाल श्रमपर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। लोक कल्याण सेवा केंद्र के सेंटर हेड राजीव रंजन द्वारा बताया गया कि चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 के प्रचार प्रसार को लेकर चर्चा की गई बच्चों से संबंधित विभागों के साथ बाल संरक्षण वह स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर समन्वय स्थापित करना,तेजस्वी ग्रुप से जुड़े सभी किशोरियों को चाइल्डलाइन द्वारा बाल सुरक्षा व बाल अधिकार को लेकर प्रशिक्षण ,ग्राम बाल संरक्षण समिति को सशक्त एवं मजबूत करने के लिए आंगनबाड़ी सेविका,ग्राम प्रधान को बाल संरक्षण को लेकर प्रशिक्षण देने पर चर्चा। बीडिओ द्वारा जनप्रतिनिधि एवं उपस्थित सभी को बाल रोकने के लिए अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार एवं सूचना देने की बात कही गई ताकि बाल विवाह को रोका जा सके। उप प्रमुख द्वारा बताया गया कि सभी जनप्रतिनिधि के अपने-अपने क्षेत्र में जो भी बाल सुरक्षा , सरकारी योजना से जुड़ने के लिए के बारे में प्रचार प्रसार करने की बात कही गई। साथ ही साथ संस्था के सदस्य सुचित्रा मुर्मू द्वारा घरेलू हिंसा को लेकर चर्चा की गई जिसमें की काउंसलिंग सर्विस कानूनी सहायता सुरक्षित जगह निशुल्क सहायता को लेकर मदद करने की बात कही गईउपस्थित सभी को बताया गया कीबैठक में पंचायत के मुखिया, समिति एवं महिला सुपरवाइजर ग्राम पंचायत सचिव व उप मुखिया तबीथा मुर्मू व अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230321 WA0019
IMG 20230321 WA0018

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!