Search

May 17, 2026 1:15 am

बसंती चैत्र नवरात्र के कलश स्थापन के साथ शुरू हुआ मां शैलपुत्री प्रथम पुजा

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिले में कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ बासंती चैत्र नवरात्र बुधवार को कलश स्थापन के साथ शुरू होने से पाकुड़ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गुंजने लगी देवी के भजन । नवरात्र को लेकर माँ देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री पुत्री की पूजा अर्चना की गई। नवरात्र को लेकर क्ष्रेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्रि को लेकर बाज़ारों में पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर भीड़ व्यापक देखी जा रही है। हालांकि आसींन के दुर्गा पूजा के बनिस्पत चैत्र नवरात्र दुर्गा देवी की प्रतिमा कुछ कम स्थापित होती है । शहर भर में गोपीनाथपुर पंचायत, पाकुड़ माल गोदाम रोड, राज हाई स्कूल दुर्गा कॉलोनी, बृहद रूप से चैत्र नवरात्र मां बसंती चैती दुर्गा पूजा की भव्य मेले का आयोजन छोटी अलीगंज मैं होता आया है । इस बार भी मेले का आयोजन सप्तमी अष्टमी नवमी और दशमी को होगा और इन 4 दिनों में माता की विशेष पूजा-अर्चना होती है और नवमी के दिन महाप्रसाद का भंडारण भी होता है । हजारों की संख्या में लोग माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है । यहां की पुरोहित की विशेष पूजा अर्चना होती है यह पुरोहित पश्चिम बंगाल के साइथिंया से बुलाए जाते हैं । मूर्तिकार के रूप में जीवन मालदा के गंगारामपुर से हर वर्ष मूर्ति बनाने आते हैं ।

IMG 20230322 WA0060
IMG 20230322 WA0062
IMG 20230322 WA0059

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!