Search

May 17, 2026 12:34 am

शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जी को दी गई श्रद्धांजलि



राजकुमार भगत

पाकुड़।शहीद दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ नगर इकाई द्वारा नगर के ऑक्सफोर्ड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर एवं सेना भर्ती की तैयारी कर रहे आर एन एस अकैडमी के छात्रों के साथ शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर तीनों क्रांतिकारियों को श्रदांजली दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक, विश्वविद्यालय संयोजक एवं नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा ने देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि जिस तरह से इन तीनों देश के वीर शहीदों ने अपने देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था, हम सभी देश वासियों को देश की अखण्डता और उसका वर्चस्व बचाने हर सम्भव प्रयत्न करना चाहिए। देश के युवा जिस क्षेत्र में भी है अपने अपने क्षेत्र में अपने राष्ट्र को अपना बेहतर देने का प्रयास करना चाहिए ताकि भगत सिंह के सपनों का भारत का वास्तविक निर्माण संभव हो सके। कार्यक्रम का संचालन आदिल एवं विक्की सिंह ने किया। इस अवसर पर आक्सफोर्ड के संचालक पप्पु जी ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पांडे, नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा , महाविद्यालय प्रमुख नवीन, जिला खेल प्रमुख प्रेम प्रताप सिंह सह प्रमुख पप्पू कुमार,नगर सह मंत्री मान्यता भगत,निशा कुमारी, कार्यालय मंत्री सूरज,बंटी नगर एस एफ डी प्रमुख बशिष्ट , सह प्रमुख सोहन केवट उपस्थित रहे।

IMG 20230323 WA0049
IMG 20230323 WA0048

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!