Search

May 16, 2026 11:33 pm

लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 217करोड़ रु का बहु जलापूर्त्ति योजना का केंद्र टीम ने किया निरीक्षण

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा ,पाकुड़



केंद्रीय टीम ने गुरुवार को जल जीवन मिशन के योजनाओ का भौतिक निरीक्षण करने के लिए पहुची।केंद्रीय टीम के अधिकारी रामसेन नेगी व सुशील चौबे ने लिट्टीपाड़ा में 217 करोड़ रुपये से निर्माधिन बहु जलापूर्ति योजना का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बने चार एमएलडी सम्प हाउस देखे। उन्होंने उपस्थित कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू व दिनेश मण्डल से पूछा कि अभी तक लोगो को पानी सप्लाई क्यो नही मिला है। कब तक लोगो को पानी नल में मिल जाएगा। इसका सटीक तारिक बताये। दोनो ही अधिकारी काफी दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार आम जनो के लिए करोड़ो रूपये खर्च कर रही है कि उन्हें घर पर शुद्ध पीने योग्य पानी मिले। पर संवेदक दहल कम्पनी की लापरवाही की वजह से सात साल बीत गया पर आज तक अमड़ापाड़ा के बरमसिया से लिट्टीपाड़ा सम्प में पानी नही पहुचा, जो एक चिंता का विषय है। दोनो अधिकारी ने घर घर मे पानी सप्लाई के लिए लगाए गए नल को देखकर खुशी जाहिर किया और कहा नल निमार्ण में लगाये गए मेटेरियल गुणवत्तापूर्ण है। साथ ही अधिकारियो ने लिट्टीपाड़ा व अमड़ापाड़ा के बोहड़ा गाँव के महिलाओ के साथ बैठक कर पानी की समस्या से अवगत हुए और उनकी समस्या से रूबरू हुए। उसके पश्चात टीम अमड़ापाड़ा के बरमसिया में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी जायजा लिया। रामसेन नेगी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत मनरेगा , 15 वी वितीय आयोग तथा पेयजल व स्वछता विभाग में पानी से जुड़ी योजनाओ का भौतिक निरीक्षण किया गया। जिसकी जानकारी केंद्र सरकार को दी जाएगी। मौके पर कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू, दिनेश मंडल, जिला समन्वयक रितेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20230323 WA0068

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!