*दोनों मृतक के परिजन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।*
*जिला ब्यूरो:-अमित चौधरी।*
साहिबगंज/राजमहल:-शुक्रवार को राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमहल से तीनपहाड़ की और जाने वाली मुख्य पथ पर काट पुल के निकट दोपहर में बाइक सवार सड़क दुर्घटना में 2 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गऐ, वहीं मिली जानकारी के अनुसार राजमहल थाना क्षेत्र के महाजन टोली के सूरज राय उर्फ संचित राय उम्र 18 वर्ष पिता रंजीत राय ,कासिम बाजार के रोहित साहा उम्र 17 वर्ष पिता महादेव साहा और तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दरला निवासी रोहन महतो उम्र 17 वर्ष पिता अंबिका महतो तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर राजमहल से तीनपहाड़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच राजमहल तीनपहाड़ मुख्य पथ पर काट पुल के निकट बाइक चालक का संतुलन बिगड़ने से उक्त बाइक पुल में लगे रेलिंग से टकरा गई। जिससे सूरज और रोहन दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि एक छात्र रोहित साहा गंभीर रूप से घायल हो गऐ। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण पुल में बने रेलिंग से बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई। तीनों छात्रों को घटनास्थल पर पड़े देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजमहल थाना के एसआई अमन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तथा तीनों को अनुमंडल अस्पताल राजमहल लाया। जहां चिकित्सकों ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया। जबकि रोहित को प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया। परिजनों की मदद से रोहित को इलाज के लिए मालदा ले जाया गया है। वही अस्पताल में छात्रों के शव को देखने के लिए काफी भीड़ जुट गई थी वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ था।







