हेमंत हांसदा
पाकुड़िया उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पाकुड़िया प्रखंड के उप प्रमुख अर्चना देवी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य, उप- प्रमुख, प्रधानाचार्य एवं आचार्यगण के द्वारा दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । तत्पश्चात सामूहिक रूप से कक्षा प्रवेश से सप्तम तक के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को परीक्षा फल पत्रक के साथ पुरस्कृत किया गया । विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले एवं सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति दर्ज करने वाले भैया -बहन को भी पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में मंच संचालन श्री लखींद्र पाल जी कर रहे थे अंत में प्रधानाचार्य श्री नीरज कुमार तिवारी सचिव भुवनेश्वर नाथ ओझा जी के द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कड़ी मेहनत एवं संस्कार के साथ पठन-पाठन करने का प्रेरणा मिला। कार्यक्रम में सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित रहे।












