Search

May 16, 2026 10:49 pm

मनरेगा में महाघोटाला: काम किए बगैर पंचायत सेवक व रोजगार सेवक ने निकाल लिए पैसे

ग्रामीणों ने उपायुक्त से किया शिकायत

पाकुड़: सरकार द्वारा गरीबों को मनरेगा के तहत काम देकर रोजगार देने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कई अधिकारी कर्मचारी व गांव के बिचौलिया के फर्जीवाड़े से यह पूरी प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में आ गई है।ताजा मामला सदर प्रखंड के मनीरामपुर पंचायत के मनीरामपुर गांव का है जहां बिना काम किए ही पैसे की अवैध निकासी की गई है। इन बेलगाम बिचौलिए की मनमानी इस कदर सर चढ़ी है कि उनको जिले के वरीय पदाधिकारियों का भय भी नहीं है।बता दें कि ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्य यदि हर पंचायत के सरपंच-सचिव और रोजगार सहायक ईमानदारी से करे तो, गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने में देर नहीं लगेगी, लेकिन मनीरामपुर में वर्षों से होने वाले विकास कार्यों में बंदरबांट कर गाव के बिचौलिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक मिलकर कर रहे हैं।बदले में गांव के ग्रामीणों को कोई भी मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।सचिव और रोजगार सेवक के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट रहा है।

क्या है मामला

वर्ष 2020/2021 में स्वीकृत मनिरामपुर गांव में नाला झलाई कार्य में बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। जहां पर नाली की झलाई तो नहीं हुई प्रखंड कार्यालय कर्मचारी के साठघाट से पंचायत सेवक व रोजगार सेवक ने मजदूरों से कार्य कराए बिना ही पैसे की निकासी कर ली है। ग्रामीण बताते हैं कि वहां पर किसी भी तरीके का कोई काम नहीं हुआ है। बल्कि वहां पर न जिम्मेदार पहुंचे थे और ना ही मजदूर। तो फिर बिना जीओटेग के ही पैसे की निकासी आहिस्ता आहिस्ता कर ली गई है।बताते चलें कि मनिरामपुर गांव में पिछले कुछ दिन पहले पोखरा खुदाई में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया था।जिसमे पाकुड़ डीडीसी शाहीद अख्तर ने तुरंत संज्ञान लेकर करवाई करते हुए उक्त कार्य पर संलिप्त सभी कर्मियों पर जुर्माना भी किया गया था।साथ ही कार्य को रद्द भी किया गया था।वावजुद मनिरामपुर में मनरेगा की योजना में लूट खसोट निरंतर जारी है,2020/21में स्वीकृत नाला की झलाई की योजना प्रखण्ड द्वारा स्वीकृत की गई थी,लेकिन 2020 से 2023तक नाला झलाई का काम कभी शुरु ही नही किया गया और राशि धीरे धीरे पंचायत सेवक और रोजगार सेवक के द्वारा निकाली गई है,ग्रामीणों से पूछने पर ग्रामीण ने भी बताया की नाला झलाई का काम पिछले पांच सालों में हुआ ही नहीं।

ग्रामीणों ने डीसी से किया शिकायत

मनीरामपुर के ग्रामीणों ने उपायुक्त वरुण रंजन को एक आवेदन सौंपा है जिस पर दर्शाया गया है कि पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मनिरामपुर में सरकारी योजनाओं की राशि का हरिलुट चल रहा है। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की विकासशील एवं महत्त्वकांक्षी मनरेगा योजना से संबंधित विभिन्न योजनाओं का फर्जी मास्टर रोल तैयार कर मनिरामपुर पंचायत के मुखिया के द्वारा सरकारी राशि की निकासी कर गबन कर लिया गया है।विभिन्न योजनाओं में सुखा नाला का गहरीकरण पार्ट पोटाहो खेल मैदान एवं दीदी बाड़ी जैसी योजनाएँ मुख्य है।इस प्रकार के अनेकों मनरेगा योजनाओं की राशि को मुखिया के द्वारा फर्जीवाड़ा करके निकासी कर गबन किया जा चुका है। पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत मनिरामपुर पंचायत के मुखिया के द्वारा मनरेगा से संबंधित सुखा नाला का गहरीकरण पार्ट (W/c- 9010264609) एवं पोटोहो का खेल मैदान (W/c- 708090117362) तथा अन्य विभिन्न योजनाओं को फर्जी मास्टररोल तैयार कर सरकारी राशि की निकासी कर गबन कर लेने के विरुद्ध आवश्यक कारवाई करने सम्बंध में आवेदन सौंपा गया है ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में हमलोगों के द्वारा पूर्व में भी आवेदन दिया गया है जिसमें अब्दुल लहील काफी के जमीन पर 100×90° तालाब निर्माण योजना (W/c- 7080902475172) में उक्त तालाब की खुदाई मजदूरों से नही कराकर जे०सी०बी० मशीन से कराते हुए 1,04,517/- रु० का निकासी कर लिया गया एवं मोकमाउल शेख के जमीन पर डोभा नर्माण योजना एवं मोतिउर रहमान के जमीन पर डोमा निर्माण योजना (W/c क्रमश:- 7080902475175 एवं 7080902475179) की राशि क्रमश:- 63,042 /-
रु0 एवं 59,724 /- रु० भी बिना कार्य आरम्भ किए मुखिया के द्वारा राशि निकासी कर गबन कर लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार मनिरामपुर पंचायत के मुखिया के द्वारा विभिन्न मनरेगा योजनाओं की फर्जी मास्टर रोल तैयार कर सरकारी राशि की निकासी कर गबन किया गया है जो निम्न है

  1. योजना का नाम-सुखा नाला का गहरीकरण पार्ट- 2 (W/c- 9010264609)योजना वर्ष 2020-21
    2.पोटोहो खेल मैदान
    (W/c-708090117362)
    |सविना यासमीन के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    3.(W/c-7080902449375) उजमा खातुन के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    4.(W/c- 7080902449371)
    हबिया खातुन के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    5.(W/c-7080902449367)
    सजेनुर बीबी के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    6.(W/c-7080902449392)
    वाजिफा बीबी के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    7.(W/c-7080902249388 )
    रजिना बीबी के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    8.(W/c- 7080902449394 )
    नेसतारा बीबी के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    9.(W/c- 7080902444197)
    रागिदा बीबी के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    10.(W/c-7080902449368)
    रूकसाना बीबी के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    11.(W/c- 7080902446885)
  2. कामरून नेशा के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    (W/c-7080902425827)
  3. मयाज के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    (W / c- 7080902446919)
  4. फरिदा बीबी के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    (W/c-7080902446916)
  5. कुलसुम बीबी के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    (W/c- 7080902446898)
  6. रीना बीबी के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    (W/c- 7080902446889)
  7. मसुदो बीबी के जमीन पर दीदी बाड़ी निर्माण
    (W/c- 7080902425966)
    आदी योजना में लाखों रुपए की बंदरबांट की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!