Search

May 16, 2026 10:07 pm

नहीं रहे झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष स्व0 श्रीकांत झा का निधन होने की समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह एवं पाकुड़ जिला अध्यक्ष गैबरियल मुर्मू ने बताया कि वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे । शनिवार को उनकी देहात की समाचार मिली। संध्या 6:00 बजे रात्रि 8:00 बजे तक उनके निवास स्थान देवघर में उनके मृत शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया तथा तत्पश्चात उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ की गई। एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह ने कहा है उनके निधन से एसोसिएशन को गहरा आघात हुआ है। उनकी प्रेरणा निस्वार्थ भाव एवं एसोसिएशन के लिए अंतिम दम तक लड़ाई सदैव प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उनकी कमी सदैव खलती रहेगी। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन उनके परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में खड़ी है। उनके निधन से एसोसिएशन मर्महत है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!