Search

May 16, 2026 10:02 pm

स्वयं सेवी संस्थान सर्व सेवा समिति द्वारा स्वास्थ शिविर आयोजित कर किया निशुल्क जांच

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

स्वयं सेवी संथान सर्व सेवा समिति के द्वारा शनिवार को प्रखंड के बड़ा पोखरिया गांव में स्वास्थ शिविर लगाकर ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार कर दवा का वितरण किया गया।शिविर का उद्घाटन बीडीओ संजय कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष टुडू के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में बीडीओ ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और अन्य आयामों पर जानकारी दियाएमसर्व सेवा समिति संस्था के क्षेत्रीय प्रबन्धक देवांजन चक्रवर्ती ने बताया स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड बनाना, खून जांच और काउंसेल्लिंग की सुविधाएं उपलब्ध ग्रामीणों को कराया गया।शिविर में 293 ग्रामीणों ने स्वास्थ सुविधा का लाभ उठाया और 111 लोगो का खून जांच किया गया।मौके पर पंचायत मुखिया शिव टूडु सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!