बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में सोमवार को बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के संग बैठक आयोजित की गई। वही बैठक में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी भारत भूषण भगत के द्वारा आज मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया परिसर में स्वास्थ्य मेला में विभिन्न प्रकार के स्टॉल के विषय पर जानकारी दिया गया। वही बताया गया कि उक्त मेले में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच,डिजिटल हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मानसिक स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, पोषण एवं परामर्श,मोतियाबिंद जांच, टीवी नियंत्रण, मलेरिया कालाजार व फाइलेरिया, कुष्ठ नियंत्रण, अंधापन, नाक, कान, गला संबंधित जांच, सहित अन्य सभी प्रकार की जांच हेतु शिविर लगाया जाएगा। मौके पर स्वास्थ्य विभाग से विनोद ढाका, प्रभात दास, नित्य पाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी पदाधिकारी, एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।






