रहीम टांड चेक नाका में इन दिनों खूब चल रहा फर्जी माइनिंग चालान का खेल,
साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहीम टांड चेक नाका पर पत्थर माफियाओं द्वारा बिना माइनिंग चालान के 4 गाड़ियों को पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर भागा ले गया, इसे यह साबित हो गया है की कोटलपोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे बिना माइनिंग चालान के पत्थर माफियाओं का मन कितना बढ़ा हुआ है, इन माफियाओं को ना पुलिस प्रशासन का खौफ है और ना ही किसी वरीय पदाधिकारियों का खौफ ये पत्थर माफिया इन दिनों बेखौफ होकर कोटलपोखर थाना क्षेत्र में अपने मंजिल को मुकाम तक पहुंचा रहे हैं गौरतलब हो कि कोटालपोखर नाका हमेशा विवाद में रहता है इस बात को लेकर लगातार वरीय पदाधिकारियों को आगाह करते आ रहा है बावजूद इसके इस पर अब तक संबंधित वरीय पदाधिकारियों द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मार्च कि सुबह प्रातः 4:00 कोटलपोखर थाना क्षेत्र के रहीम टांड चेक नाका पर विशाल भगत मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे इस दौरान 4 गाड़ियां चेक नाका पर पहुंची वहां पर मौजूद थे मजिस्ट्रेट विशाल भगत ने इन गाड़ियों से माइनिंग व चालान मांगा जिसमें 3 गाड़ियों के माइनिंग व चालान नकली पाए गए इसके साथ ही चौथी गाड़ी के पास कोई माइनिंग चालान था ही नहीं उक्त बातों की जानकारी विशाल भगत ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को आज लिखित रूप में दी, विशाल भगत ने बताया कि यह सारी गाड़ियां ओवरलोडेड थी और कोटलपोखर थाना क्षेत्र से बंगाल की ओर जा रही थीं जिसमें गाड़ी नंबर WB-58B/7582 दूसरी गाड़ी जिसका नंबर JH-16G/8939 और तीसरी गाड़ी जिसका नंबरJH-16G/2086है इन तीनों गाड़ियों के पास नकली माइनिंग व चालान पाया गया जबकि चौथी गाड़ी जिसका नंबर WB-65D/0550 के पास कोई माइनिंग व चालान नहीं था अपने लिखित बयान में विशाल भगत ने बताया कि चेक नाका पर उस दौरान पुलिसकर्मी भी तैनात थे लेकिन इन पत्थर माफियाओं द्वारा जबरन इन चारों गाड़ियों को वहां से लेकर बंगाल की ओर भाग चले गौरतलब हो कि कोटलपोखर थाना क्षेत्र में इन दिनों पत्थर माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से बिना माइनिंग व चालान की गाड़ियां खुलेआम चलाई जा रही है जिसकी जानकारी यहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन समेत स्थानीय वरी पदाधिकारियों को भी है बावजूद इसके पत्थर माफियाओं पर अंकुश लगाना शायद यह प्रशासनिक पदाधिकारीयो के बस की बात ही नहीं जब मीडिया के लोगों द्वारा बिना माइनिंग चालान की चल रही गाड़ियों के संदर्भ में प्रशासनिक पदाधिकारियों को आगाह किया जाता है यह प्रशासनिक पदाधिकारी इस बात को मानने को कतई तैयार नहीं हैं कि कोटलपोखर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बिना माइनिंग व चालान की गाड़ियां निरंतर धड़ल्ले से चल रही है
कोटलपोखर से संजय गुप्ता की रिपोर्ट






