प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
एसडीपीओ ने सिमलोंग ओपी थानेदार को दिए कई निर्देश
एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने सोमवार को लिट्टीपाड़ा सिंगलोम ओपी थाना का निरीक्षण कर थाना प्रभारी सत्यदेव प्रसाद को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने थाने में लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता नही बरतें का निर्देश थाना प्रभारी को दिया। साथ ही अपराध के खिलाफ अभियान को और तेज करने , फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं रात्रि व दीबा गस्ती को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित अभिलेखों अपराध पंजी सहित अन्य पंजियों का अवलोकन किया। साथ ही ओपी थाना परिसर में बने शौचालय का उद्घाटन एसडीपीओ अजीत कुमार विमल व मुखिया जोसेफ मालतो के द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र रविदास, थाना प्रभारी सत्यदेव प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।







