Search

May 15, 2026 8:04 pm

रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी, वाटर कैनन और आंसू गैस का गोला चलवाने पर पाकुड़ के भाजपाइयों में दिखा रोष

सतनाम सिंह

पाकुड़: पिछले 11 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सचिवालय घेराव में कार्यकर्ताओं पर लाठी, वाटर कैनन और आंसू गैस का गोला चलवाने पर पाकुड़ के भाजपाइयों ने काफी रोष व्यक्त किया।भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने वर्तमान सरकार पर हल्ला बोलते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से सचिवालय घेराव करने जा रहे थे लेकिन हेमंत सरकार ने लोकतंत्र का गला घोटते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी, वाटर कैनन और आंसू गैस का गोला चलवाने का काम किया। इस दौरान दर्जनों भाजपा के नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं। बाबूधन मुर्मू ने कहा कि यह सरकार गूंगी और बहरी सरकार हैं।सरकार पुलिस पुलिस और प्रशासन के बल पर आम जनता की आवाज को दबाना चाहती है। साथ में बाबूधन मुर्मू ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के पिछले साढ़े तीन वर्षों के कुशासन और भ्रष्टाचार से उपजी जनता के आक्रोश और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से डरी और सहमी हुई है।उन्होंने कहा कि पहले भी कई रैली और प्रदर्शन राज्य में हुए हैं, लेकिन 11 अप्रैल को रांची जाने के क्रम में जांच और सुरक्षा के नाम पर जिस प्रकार रवैया पुलिस प्रशासन का दिखा, उससे तो यह साफ तौर पर प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन झामुमो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है।यही वजह है कि शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए हिंसा का सहारा लिया गया।

बाइट- अमृत पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष पाकुड़(सफेद पंजाबी)।
बाइट- बाबूधन मुर्मू भाजपा नेता (कंधे में गमछा)।
बाइट- बेनी प्रसाद गुप्ता,पूर्व विधायक भाजपा(सर पर टोपी)।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!