Search

September 25, 2026 10:17 pm

देर रात चोरी की वारदात, घर के सामने खड़ी होंडा बाइक उठा ले गए चोर।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़: थाना क्षेत्र के पकलो मामामोड़ से अज्ञात चोरों द्वारा एक होंडा बाइक (नंबर JH-04M-1837) चोरी कर ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात बाइक मालिक विकास कुमार ने अपनी होंडा बाइक घर के सामने हैंडल लॉक कर खड़ी की थी और सो गए। सुबह जब उन्होंने अपनी बाइक देखी तो वह मौके से गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।
थक-हारकर विकास कुमार ने अमड़ापाड़ा थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही बाइक चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!