Search

March 17, 2026 11:53 pm

चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

राजकुमार भगत

सोमवार को आमडापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला डागबंग्ला पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजित जस्टिस ऑन व्हीलस शिविर में डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के गंगाराम टुडू द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को कानून के अधिकारों से संबधित जानकारियां देते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा योग्य व्यक्ति को न्याय दिलाने समेत कानून की अहमियत को समझाया । लोगो को बताया कि कानूनी कोई समस्या है तो लोक अदालत के माध्यम से जरूर लाभ ले इसका लाभ का जिक्र करते हुए कहा कि लोक आदालतों के माध्यम से किसी पक्ष को सजा नहीं होती। मामले को बातचीत द्वारा सफाई से हल कर लिया जाता है। मुआवजा और हर्जाना तुरन्त मिल जाता है। मामले का निपटारा तुरन्त हो जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समय और पैसे की बचत करते हुए पीड़ित और योग्य व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाना है।एवम् बाल श्रम , मानव तस्करी, बालकों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता नालसा के 10 योजनाओं समेत सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से संबंधित कई बिंदु पर प्रकाश डालते हुए जागरूक की गई। साथ ही पीएलवी हरेंद्र मालतो ने डालसा से मिलने वाली कानूनी जानकारी से लोगो को अवगत कराया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, पीएलवी सायेम अली, हरेंद्र कुमार मालतो , ग्राम प्रधान निर्मल टुडू, मुखिया सुष्मिता मुर्मू ,पंचायत सचिव सुनील कुमार मुर्मू , रोजगार सेवक कबीरूल हक़ समाजिक कार्यकर्ता मो इस्लाम अंसारी समेत पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहें।

IMG 20230417 WA0021
IMG 20230417 WA0020 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर