राजकुमार भगत
Also Read: अनियंत्रित ऑटो पलटा, पांच घायल।
पाकुड़। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के सचिव ने अपने पत्रांक 85 दिनांक 18 अप्रैल 2023 के आदेश में वर्णित किया है कि झारखंड राज्य में अत्यधिक गर्मी व ” लू “को ध्यान में रखते हुए सभी कोटी सरकारी , गैर सरकारी निजी विद्यालयों में समय सारणी में परिवर्तन किया जा रहा है। कक्षा एलकेजी से कक्षा पंचम तक सुबह 7:00 से 11:00 तक एवं कक्षा 6 से सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक विद्यालय का संचालन होगा। पत्र में स्पष्ट कहा गया है तत्काल इस अवधि में विद्यालय में किसी भी प्रकार का खेल कूद प्रार्थना सभा आदि धूप में संचालित नहीं किया जायेगा। यह सूचना 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ही लागू रहेगी।





