बजरंग पंडित
Also Read: 25 अप्रैल को पाकुड़ में मनाया जाएगा विश्व मलेरिया दिवस, सिविल सर्जन ने दी तैयारी की जानकारी
पाकुड़ झारखंड अग्निशमन सेवा के तत्वाधान में वन प्रमंडल कार्यालय परिसर में जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा मॉक ड्रिल कर आग लगने पर बचने बचाने का उपाय बताया ।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी रविन्द्र ठाकुर एवं उनके सहयोगियों ने पाकुड़ वन विभाग के सभी कर्मचारियों को आग लगने के कारण और उससे बचाव के कई तरीकों से अवगत भी कराया। उन्होंने सभी के सामने आग बुझाने के कई तरीकों को प्रयोग कर के दिखाया साथ ही मौजूद लोगों से भी करवाया जिससे उनके अंदर से आग का डर निकल सके।सभी कर्मचारी काफी उत्साहित थे और कार्यक्रम से बहुत सारी जानकारी प्राप्त किये।






