Search

May 13, 2026 12:30 pm

लंबी बीमारी से ग्रसित सीएस कार्यालय लिपिक स्टिला का हुआ निधन

पाकुड़ सिविल सर्जन कार्यालय लिपिक की सोमवार सुबह किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया । पिछले लगभग चार माह से बीमार चल रही थी । मृतिका स्टिला मुर्मू पाकुड़ के धनुष पूजा की रहने वाली थी । सिविल सर्जन ऑफिस के बड़ा बाबू विजय कुमार ने बताया कि वे पिछले लगभग चार माह से बीमार थी। उनका किडनी से संबंधित बीमारी थी ।उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने कहा फरवरी से ही वे छुट्टी ले रखी थी ।
जानकारी के अनुसार सोमवार अहले सुबह 4बजे एकाएक तबीयत खराब हो गई जिससे उनकी मौत हो गई । उधर स्टिला मुर्मू की मौत की खबर सुनते ही सिविल सर्जन ऑफिस में मातम छा गया । स्टिला महज 42 वर्ष की थी और किडनी से संबंधित रोग से जूझ रही थी ‌। बड़ा बाबू विजय कुमार ने बताया कि 3 लोगों की नियुक्ति एक ही दिन हुई थी जिसमें स्टिला मुर्मू और विजय कुमार के साथ एक और शख्स तीनों की नियुक्ति एक साथ हुई थी । सिविल सर्जन ऑफिस में उनकी नियुक्ति 20.6.01 को हुई थी और इस 22 साल कार्यकाल के दरमियान स्टिला मुर्मू ने अपने कार्य से सभी को मोहित कर रखा था और उनके व्यवहार ने सभी को प्रभावित भी किया । जैसे ही सिविल सर्जन ऑफिस के कर्मचारियों को खबर मिली सभी ने मृतक स्टिला मुर्मू के पार्थिव शरीर को देखने पहुंचे और वापस सिविल सर्जन कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखा गया । सभी कर्मचारी ने उन्हें मिट्टी भी प्रदान किया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!