Search

June 22, 2026 3:17 am

भाजपा का बड़ा संगठनात्मक दांव, पूर्वी में संजीव, पश्चिमी में अजय को कमान।

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कमेटी ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में पाकुड़िया मंडल समिति में अहम फेरबदल किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रदीप वर्मा के निर्देश पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
नई व्यवस्था के तहत पाकुड़िया पूर्वी क्षेत्र (बन्नोग्राम) का मंडल अध्यक्ष संजीव भगत को बनाया गया है, जबकि पाकुड़िया पश्चिमी मंडल की जिम्मेदारी अजय भंडारी को सौंपी गई है। इससे पहले मंडल अध्यक्ष का दायित्व विजय भगत निभा रहे थे। नई नियुक्तियों के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर संजीव भगत और अजय भंडारी ने प्रदेश व जिला नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

img 20260507 wa00921531235024387942045
img 20260507 wa0089663212929824175290

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!