Search

March 17, 2026 6:28 pm

बिन मानसून हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

राजकुमार भगत

पाकुड़। सप्ताह 15 दिन से तेज धूप के बाद मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। मानसून आने में अभी बक्त है। फिर भी बेमौसम गरज के साथ हल्की बारिश ने मौसम को अति सुहावना बना दिया है। यूं कहिए की कुछ लोगों को एसी और कूलर से छुटकारा दिलाया है। लोग उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है। मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षी पालतू जानवर ने भी राहत की सांस ली है।हालांकि जिस हिसाब से गर्जना हुई है उस हिसाब से वर्षा नहीं हुई। फिर भी मौसम में ठंडापन से बड़े बुजुर्ग बच्चे सभी ने राहत की सांस ली हे ।खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों ने। इधर झारखंड सरकार ने भी मौसम के बदलाव को देखते हुए स्कूलों में अध्ययन अध्यापन कार्य पूर्ववत कर दी है। यदि शहरी क्षेत्र की बात करें तो अभी तक नालियों की सफाई व्यवस्थित ढंग से नहीं किया गया है। शहरी क्षेत्र में कीचड़ का कोई प्रभाव नहीं रहता। किंतु कुछ स्थानों पर कीचड़ हमेशा से बनी रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार सड़कों के बनने से कीचड़ की समस्या ग्रामीणों को काफी हद तक निजात मिल गई है। फिर भी लोगों की शिकायतें हैं। बारिश हो तब शिकायत! बारिश नहीं हो तब शिकायत? तेज धूप हो तब शिकायत! तेज बारिश हो तब शिकायत ? खैर जो भी हो फिलहाल तत्काल हवा के साथ मंद मंद पवन के मुस्कान के साथ टिपटिप छंद छंद बारिश ने मानव कृत जीवन को तत्काल मिठास व स्वच्छ वातावरण का अनुभव करा दी है। लोगों की अपेक्षा है यदि एक-दो अच्छी बारिश हो जाती है तो कुआं में पानी हो जाता। लोग अच्छी बारिश की बाट जोह रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर