Search

September 26, 2026 11:16 pm

भव्य धार्मिक जलसा, मग़रिब के बाद शुरू होगा कार्यक्रम, कई उलेमा करेंगे संबोधन।

पाकुड़िया प्रखंड के मदरसा इस्लामिया तजवीदुल कुरान (पाकुड़िया बाजार, मदरसा के पीछे) में 28 अप्रैल 2026 को एक भव्य धार्मिक जलसा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आज मग़रिब की नमाज़ के बाद शुरू होगा। जलसे में कोलकाता से पधार रहे प्रख्यात आलिम सैयद सोहराब अली मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि मुजफ्फर हुसैन विशेष वक्ता के तौर पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुफ़्ती इलियास कासमी, मोहम्मद अंजर कासमी और हज़रत मौलाना नेमतुल्लाह भी अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मदरसा तजवीदुल कुरान की आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार जलसे का उद्देश्य समाज में बढ़ती कुरीतियों पर रोक लगाना, शिक्षा को बढ़ावा देना, धार्मिक मूल्यों को मजबूत करना और युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देना है। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिलाओं के लिए पर्दे का विशेष इंतजाम किया गया है। वहीं, बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!