Search

May 13, 2026 10:52 am

डीसी ने की रात्रि में छापेमारी, खनिज से लदे दो वाहन जप्त, चार लोग हिरासत में

सतनाम सिंह

पाकुड। मंगलवार को देर रात उपायुक्त वरुण रंजन ने संयुक्त रूप से रात्रि में औचक छापेमारी कर महेशपुर अंचल में पत्थर से लदे हाईवा में परिवहन चालान में अंकित मात्रा से अधिक पत्थर लदे होने के कारण 01 हाईवा को जप्त कर महेशपुर थाना को सुपुर्द किया गया।तत्पश्चात पाकुड़िया अंचल में औचक निरीक्षण के दौरान 02 हाईवा को पाकुड़िया थाना में जाँच हेतु रखा गया । मालपहाड़ी रोड में औचक छापेमारी में 02 ट्रक को बिना परिवहन चालान के खनिजों का परिवहन करते हेतु जप्त किया गया‌। 04 लोगो को हिरासत में लिया गया है एवं बिना माइनिंग चालान के स्टोन चिप्स बेचने के आरोप में क्रशर संचालक दीपक माखीजा ट्रेक्टर के मालिक एवं चालक के विरुद्ध पाकुड़ थाना में एफआईआर दर्ज किया गया। उपायुक्त ने गाड़ियों के ऊपर राजसत करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को अवैध परिवहन , ढुलाई पर अंकुश लगाते हुए टीम वर्क से त्वरित व विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, ज़िला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह, माइनिंग इंस्पेक्टर पिन्टु कुमार, महेशपुर अंचलाधिकारी रितेश जयसवाल, पाकुड़िया अंचलाधिकारी श्री किरण डांग एवं अन्य अधिकारी शामिल थे।

IMG 20230426 WA0024 1
IMG 20230426 WA0025
IMG 20230426 WA0027
IMG 20230426 WA0026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!