Search

March 17, 2026 5:11 pm

रात्रि चौपाल के आयोजन में ग्रामीणों की समस्याओं को आन द स्पॉट किया गया समाधान

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नावाडीह गांव में गुरुवार को संध्या 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता नरेश दास द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।रात्रि चौपाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण सजग रहकर राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर ओरों को भी प्रेरित करें। चौपाल में पेयजल की समस्या, बीपीएल में नाम जुड़वाने, पेंशन, राशन वितरण,स्कूल में पठन पाठन , स्वास्थ से संबंधित मनरेगा, म्यूटेशन आदि योजना से संबंधित समस्याएं रखी। जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी समस्याओं का समाधान कर उन्हें रिर्पोट पेश करें।मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष टुडू , प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के.सी. दास, मानिक दास, एमओ पद्म किशोर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20230428 WA0031 1
IMG 20230428 WA0029
IMG 20230428 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर