राजकुमार भगत
मनाएगीपाकुड़। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में एक प्रेस संवाद का आयोजन रविवार 30 अप्रैल को होने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के सौवें संस्करण को लेकर चर्चा की गई।प्रेस संवाद को ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडे और ज़िला उपाध्यक्ष सह मन की बात कार्यक्रम के ज़िला संयोजक दिलीप सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्ष अमृत पांडे ने मन की बात कार्यक्रम के महत्व और आम लोगों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से एक ग़ैर राजनीतिक कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री देश के दूरदराज़ और कोने में आम जनता द्वारा किये जा रहे सराहनीय और अनुकरणीय कार्यों की चर्चा करते हैं।प्रधानमंत्री जी सामाजिक, सांस्कृतिक, महिला सशक्तिकरण के जीते जागते उदाहरण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, बच्चों के भविष्य, वृक्षारोपण के महत्व जैसे हमारे जीवन को छूने वाले विषयों पर चर्चा करते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कल के सौवें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी एक उत्सव के रूप में मना रही है।यह तय किया गया है कि पाकुड़, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर विधानसभा क्षेत्रों के कम से कम 100-100 बूथों पर 100 से अधिक कार्यकर्ता और आम जनता एक साथ बैठकर मन की बात को सुनेंगे।बाक़ी अन्य बूथों पर भी इस प्रसारण को सुना जायेगा।इसी संबंध में शनिवार संध्या को ज़िले के हर प्रखंड मुख्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इस माध्यम से आम जनमानस को मन की बात को सुनने का संदेश दिया जायेगा।






