रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने किया।
बैठक में राजमहल सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू तथा केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान झामुमो के पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने जिले से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया और समाधान की मांग की। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, हरिवंश चौबे, पीटर मरांडी, जिला सचिव माइकिल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, विकास मुर्मू, उपासना मरांडी, निशा शबनम हांसदा, सुनील टुडू, पिंकू शेख, उमर फारूक, पोलिना मुर्मू सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रखंड सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू और जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम भी बैठक में शामिल हुए। बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें जमीनी मुद्दों पर चर्चा के साथ पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।






