Search

May 13, 2026 6:35 am

वन जिरली में ठनका गिरने से दो मवेशी की मौत

पाकुड़

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के वनजिरली गांव में रविवार को ठनका गिरने से एक परिवार के दो भाई के मवेशी (गाय)की मौत घटनास्थल पर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वनजिरली गांव निवासी रोबीन मालतो व मंटू मालतो के एक एक कर दो गाय बहियार में चर रहा था। उसी दरमियान बादल गरजन के साथ शाम में हुई बारिश के बाद ठनका गिरने से दो गाय की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। वहीं पशुपालक रबीन मालतो व मंटू मालतो ने बताया कि दोपहर को गायो को चराने के लिए बहियार में छोड़ा गया था इसके बाद करीब चार बजे पानी के साथ ठनका गिरने से दो गाय का मौत हो गया। वही गांव में ठनका गिरने से ग्रामीण भयभीत है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!