राजकुमार भगत
मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बने मनोज कुमार चौबे
पाकुड़: सोमवार को मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव एवं जिला सचिव सुलेमान बासकी के नेतृत्व में लड्डू बाबू आम बागान में मजदूर जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया एवं मोटर साइकिल रैली निकाली गई। जो लड्डू बाबू आम बागान से भगत पाड़ा बिरसा चौक, अंबेडकर चौक, होते हुए गांधी चौक होते हुए बायपास रोड होते हुए पुनः लड्डू बाबू आम बागान में आई और सभा में तब्दील हो गई। सभा को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला एवं प्रखंड के तथा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मजदूर दिवस के विषय में कार्यकर्ताओं को बताया एवं मजदूरों को संगठित होकर अपने हक की लड़ाई करने के संबंध में जानकारी दें। जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि 1886 में सबसे पहले अमेरिका में विश्व मजदूर दिवस मनाया गया था। उसके बाद भारत में 1923 में सर्वप्रथम भारत के चेन्नई शहर में वामपंथियों के द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया ।मजदूर दिवस सकारात्मक सुरक्षा स्वास्थ्य संस्कृति का निर्माण करना है। 15 घंटे की जगह मजदूरों को 8 घंटे काम करवाना है ।जिला सचिव सुलेमान बासकी ने कहा कि मजदूरो को अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी, नहीं करेंगे तब तक आप को हक और अधिकार नहीं मिलेगा। वही महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम ने कहा कि मजदूर के संगठन को मजबूत करना पड़ेगा ।वही सम्मेलन में मजदूर मोर्चा का विस्तार किया गया एवं मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार चौबे को सर्वसम्मति से चयन किया गया ।उपाध्यक्ष के रूप में नारायण पहाड़िया अमला गाछी महेशपुर उपाध्यक्ष राजीव झा पाकुड़ नगर सचिव सलाम शेख बड़ी अलीगंज पाकुड़ कोषाध्यक्ष आशीष दुबे राजा पाड़ा पाकुड़ एवं कार्यालय सचिव के रूप में अपार शेख फतेहपुर पाकुड़ को सर्वसम्मति से चयन किया गया। चयनित पदाधिकारियों की सूची को स्वीकृति प्रदान हेतु केंद्रीय कमेटी को भेजा जाएगा। मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, महिला मोर्चा जिला सचिव सुशीला देवी, केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य अमित भगत, जिला कोषाध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, जिला समिति सदस्य महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड मुर्मू, जिला सह सचिव मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष, मुसलुद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, राजेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे







