लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल
Also Read: शहरकोल में युवक चार दिनों से लापता, परिजनों ने खदान में डूबने की जतायी आशंका, नहीं मिला सुराग।
लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधनी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मंचासिन पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।रात्रि चौपाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ देने के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि इस आयोजित चौपाल का भरपूर लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर ओरों को भी प्रेरित करें।मौके पर जिला के पदाधिकारी सहित प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।







