Search

June 19, 2026 7:34 pm

मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया।


धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू राजकीय कृत उच्च विद्यालय पाकुड़िया में बुधवार को शिक्षा विभाग के उपस्थिति में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । गोष्ठी में विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए । बीपीओ ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय के वैसे बच्चों का बैंक खाता को आधार के साथ जोड़ा जाय जिसका अब तक खाता से नहीं जुड़ा हो । साथ ही इस बैठक में बीपीओ अल्फ्रेड मुर्मू द्वारा बताया गया कि प्रत्येक विद्यालय मे मध्यान भोजन का सफल संचालन तथा मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत माह अप्रेल 2023 का मासिक प्रतिवेदन , रूबेला टीकाकरण से संबंधित रिपोर्ट , ई विद्यावाहिनी में पाठ्य पुस्तक इंट्री एवं लाइब्रेरी बुक का अद्यतन से संबंधित एवं अन्य प्रतिवेदन जमा किया जाय । पसस्त्र ऐप के बारे में सभी शिक्षकों को जानकारी दिया गया एवं नियमित समय पर बायोमेट्रिक सिस्टम के द्वारा शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति दर्ज की जाय । विद्यालय मैं बच्चों को मध्यान भोजन किसी भी स्थित में बाधित ना हो शत प्रतिशत बच्चों को मध्याह्न खिलाने का सख्त निर्देश दिया। मौके पर सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!