तोफिक राज
पाकुड़ जिला मे इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों का एक अलग ही समूह है इन सभी सदस्यों का एक ही मक़सद दुसरो का मदद करना चाहे कोई भी जात-धर्म का हो रक्तदान से लेकर असहाय, गरीब परिवार क़ो राशन, कपड़े, यतीमओ क़ो आर्थिक मदद कई स्वस्थ विभाग मे मानव सेवा क़र रहा है | संग्रामपुर के कई बीमारों से पीड़ित सारफुल शेख उम्र 35 ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव सदर अस्पताल सोनाजोरी पाकुड़ मे भर्ती है डॉक्टर ने खून चढ़ाने का सलाह दिया तभी उनके परिवार वालों ने तुरंत फाउंडेशन के अध्यक्ष बानिज के घर मे जाकर सहायता की मांग की एवं संपर्क किया, समूह मे जानकारी के मुताबिक गुमानी के मोकीम इस्लाम उम्र 29 पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर बी पॉजिटिव डोनेट किया, मोकीम ने कहा हर तीन महीने मे किसी का मदद करता रहूंगा आपलोग भी बेझिझक रक्तदान करें इसमें कोई समस्या नहीं है | मौक़े पर अध्यक्ष बानिज,शेख, मुख्तार अहमद,कर्मचारी मौजूद रहे |





