Search

May 13, 2026 2:23 am

सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कालाजार, फाइलेरिया, मीजल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के बैठक की गई।

राजकुमार भगत

सिविल सर्जन मंटू टेकरीवाल की अध्यक्षता में कालाजार, फाइलेरिया, मीजल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जेएसएलपीएस प्रतिनिधि, डब्ल्यूएचओ एसएमओ, प्लान इंडिया के प्रतिनिधि,डीपीओ केयर इंडिया, यूनिसेफ प्रतिनिधि, मलेरिया स्पेशलिस्ट, WHO प्रतिनिधि उपस्थित थे।जिला बीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से कालाजार एवं फाइलेरिया पर विशेष रूप से चर्चा की गई एवं विभागवार अपेक्षित सहयोग को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा भी की गई।पीसीआई के आरएमसी द्वारा आने वाले दौ महीने में जागरूकता संबंधित कार्यक्रम की जानकारी दी एवं जेएसएलपीएस एवं शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग को सहयोग करने की बात कही गई।डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ शिरीष एवं डीआरसीएचओ डॉ मनीष कुमार सिन्हा के द्वारा मीजल्स रूबेला की उपलब्धि एवं आनेवाले दिनों में शत प्रतिशत टीकाकरण से संबंधित शिक्षा विभाग एवं जेएसएलपीएस एवं अन्य विभाग को सहयोग देने की बात कही गई।

IMG 20230506 WA0043
IMG 20230506 WA0042 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!